संशोधित नागरिकता कानून पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जोर देकर कहा कि संशोधित नागरिता कानून पर युवाओं के एक वर्ग को गुमराह किया जा रहा है लेकिन यह कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। मोदी ने कहा कि जिस किसी को भी भारत और भारत के संविधान में आस्था है वह देश का नागरिक बन सकता है।

प्रधानमंत्री ने हावड़ा जिले के बेलूर मठ में अपने संबोधन में कहा, ‘‘नए नागरिकता कानून को ले कर युवाओं के बीच बहुत सारे प्रश्न हैं, और इसके बारे में अफवाह फैलने से कुछ लोग गुमराह हो रहे हैं....उनकी शंकाएं दूर करना हमारी जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं यह पुन: स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नया नागरिकता कानून किसी की नागरिकता छीनने के बारे में नहीं है बल्कि नागरिकता देने के बारे में है।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्वांजलि

मोदी ने कहा कि राजनीतिक हित साधने के लिए कुछ लोग नए नागरिकता कानून के बारे में जानबूझ कर अफवाहें फैला रहे हैं। मोदी ने अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए युवाओं की सराहना की और कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा 21वीं सदी में बदलाव का वाहक बनेगी।

प्रमुख खबरें

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज

Karnataka Cabinet का विस्तार: Siddaramaiah-Shivakumar में खींचतान, Delhi में High Command साधेगा संतुलन