प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युथ कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस

By सुयश भट्ट | Sep 17, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्ही वी श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देश पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। वहीं भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बहार भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

युवा कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बहार "मोदी प्रॉपर्टी मेला" लगाकर कर प्रदर्शनी दिखाई। वहीं साथ में बेरोजगार वकील ने मूंगफली की दुकान , बेरोजगार इंजिनियर ने चाय की दुकान , बेरोजगार डाॅक्टर ने जूते पाॅलिस की दुकान और बेरोजगार शिक्षक ने फल और सब्जी की दुकान लगाई।

विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से युवाओं से रोजगार देने के वादे किये थे उसी तरह से उन वादो को भूल चुकी हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने देश और प्रदेश में मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाकर मोदी सरकार को अपने वादे याद दिलाने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें:खड़वा में हुई पुलिस कस्टडी में आरोपी के मौत के बाद मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उनके मित्र पूँजीपतियो को देश की संपत्ति कौड़ियों के दाम में बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।वहीं मोदी शाह मिलकर लगातार उपने मित्र अडानी और अम्बानी के मुनाफे के लिए देश की जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढा़ती जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप