राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

बलिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा में मंगलवार को कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मुद्दा उठाकर उनके भाषण में व्यवधान उत्पन्न किया। सिंह ने मंगलवार को जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय यादव के समर्थन में बंशीबाजार गांव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया। सिंह इस दौरान मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख कर रहे थे कि तभी उनके भाषण में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मीडिया गैलरी के समीप मौजूद कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मसला जोर-शोर से उठाया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी 

उधर सिंह का भाषण जब अंतिम चरण में था तभी एक युवक ने ‘‘गरीबों का मसीहा अखिलेश यादव जिंदाबाद’’ के नारे लगाये। इस नारेबाजी को देखकर सभा में मौजूद लोग युवक की तरफ बढ़े तो सिंह ने कहा कि ‘‘इस युवक को छोड़ दिया जाये। कोई कुछ भी न करे।’’ इस बीच पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि रक्षा मंत्री सिंह के भाषण के दौरान ‘‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’’ का नारा लगाने वाले युवक की शिनाख्त अंगद यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अंगद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी