मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी

Yogi Adityanath
प्रतिरूप फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने माफियाओं और आतंकवादियों को बचाया। अब उत्तर प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू नहीं दिखते। उन्होंने (पिछली सरकार ने) कर्फ्यू लगा दिया, लेकिन हम कांवड़ यात्रा निकालते हैं। आपने रामायण में लंकेश के बारे में सुना होगा, उसी तरह एसपी को दंगेश कहा जाना चाहिए।

बहराइच। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाश ने मंगलवार को बहराइच में समाजवादी पार्टी को 'दंगेश' बताया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने रामायण में लंकेश के बारे में सुना होगा, ठीक उसी प्रकार समाजवादी पार्टी को दंगेश कहा जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: चौथे चरण के चुनाव से पहले भाजपा का नारा, अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने माफियाओं और आतंकवादियों को बचाया। अब उत्तर प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू नहीं दिखते। उन्होंने (पिछली सरकार ने) कर्फ्यू लगा दिया, लेकिन हम कांवड़ यात्रा निकालते हैं। आपने रामायण में लंकेश के बारे में सुना होगा, उसी तरह एसपी को दंगेश कहा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने राम जन्मभूमि का मामला अटकाया तो सपा ने रामभक्तों पर चलाई थीं गोलियां: देवरिया में विपक्षियों पर बरसे जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि पहले के लोग इसलिए बिजली नहीं आने देते थे क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है। बिजली गायब कर दो फिर किसान के खेत का पंपिंग सेट चोरी कर दो। अब तो ये नहीं हो सकता, इस भय से आज़ादी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मज़बूत सरकार एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर भी साथ-साथ चलता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक मज़बूत सरकार दी। इससे पहले जो सपा सरकार आई थी वो मज़बूत नहीं मज़बूर थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़