Bangladesh अब भारत से रिश्ते सुधारने में लग गया, यूनुस सरकार ने बनाया एस जयशंकर से बातचीत का प्लान

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन के बीच एक बैठक निर्धारित करने के प्रयास चल रहे हैं। यह बैठक हिंद महासागर सम्मेलन के मौके पर होने की उम्मीद है, जो 16-17 फरवरी को ओमान के मस्कट में आयोजित किया जाएगा। यदि जयशंकर और हुसैन के बीच बातचीत होती है, तो 5 अगस्त के बाद से यह उनकी दूसरी बैठक होगी, जब बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। उनकी पहली मुलाकात पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर न्यूयॉर्क में हुई थी। हसीना के भारत चले जाने के कुछ दिनों बाद मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख बने। हिंदुओं पर हमलों और संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में 100 से ज्यादा मंदिरों को बनाया गया निशाना, इतने हिंदुओं को गंवानी पड़ी जान, सरकार ने जानें पड़ोस के हालात पर क्या बताया?

खबर में कहा गया है कि पिछले महीने विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश सलाहकार को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। यदि हुसैन और जयशंकर के बीच प्रस्तावित बैठक होती है, तो यह पांच महीनों में उनकी वार्ता का दूसरा दौर होगा। हुसैन और जयशंकर की पहली मुलाकात पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में हुई थी। पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के चलते शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं। इसके बाद दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए। 

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!