रूसी बमबारी में 20 की मौत पर भड़क उठे जेलेंस्की, कहा- पुतिन को जवाब दें

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि 9 सितंबर को यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के एक गाँव पर रूसी हमले में 20 से ज़्यादा लोग मारे गए। ज़ेलेंस्की द्वारा जारी किए गए ग्राफ़िक फ़ुटेज में यारोवा में एक क्षतिग्रस्त वाहन के पास ज़मीन पर कई शव दिखाई दे रहे हैं, जबकि स्थानीय सशस्त्र पुलिस बल घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि आम नागरिकों को उस समय निशाना बनाया गया जब पेंशन जारी की जा रही थी। डोनेट्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख वादिम फ़िलाश्किन ने कहा कि हमले में कम से कम 21 अन्य लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ पर जितना धमका रहे, पुतिन उतना यूक्रेन पर कहर बरसा रहे, अब 800 ड्रोन दाग दिए

दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि पेंशन पाने के लिए इंतजार कर रहे बुजुर्गों की कतार पर हुए इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, “यह युद्ध नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद है।” फिलाश्किन ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर मौजूद था। यारोवा, सीमा से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र 2022 में रूस के कब्जे में था लेकिन उसी वर्ष बाद में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं ने एक जवाबी हमले में इसे मुक्त करा लिया था।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस