Putin के सामने जेलेंस्की का सरेंडर! इन शर्तों पर डाल दिए हथियार?

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जंग यानी कि रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अब एक ऐसा बयान सामने आ गया है जिसने  इस वक्त पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है और हिला के रख दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अब यह संकेत दे दिए हैं कि वह पुतिन से मिलने के लिए एकदम तैयार है। यह सिर्फ बता दें कि एक बयान नहीं बल्कि एक ऐसा कदम है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत पूरी दुनिया के तमाम बड़े नेताओं को भी हैरान कर दिया है। बता दें कि 4 साल से चल रही इस जंग में दोनों नेता यानी कि जेलेंस्की और पुतिन कभी भी आमने-सामने नहीं बैठे। तो आखिरकार अचानक ऐसा क्या बदल गया? क्या अब जंग खत्म होने की ओर बढ़ रही है? दरअसल बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध को अब लगभग 4 साल हो चुके हैं। साल 2022 में जब युद्ध शुरू हुआ तब से लेकर आज तक लाखों लोग प्रभावित हुए। हजारों सैनिक मारे गए और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर भी भारी इस युद्ध का असर पड़ा। सबसे अहम बात यह है कि इन चार सालों में पुतिन और जेलेंस्की की एक भी बार आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई है। दोनों नेताओं की आखिरी जो मुलाकात हुई थी वो साल 2019 में पेरिस में हुई थी। यानी युद्ध शुरू होने से पहले अब हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ईरान का अपरिचित दुश्मन? तेहरान और कोम में तबाही मचाकर हुआ गायब, इजराइल- अमेरिका भी हैरान

एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि 4 साल लंबी जंग से दोनों देश थक चुके हैं। भारी आर्थिक और सैन्य नुकसान हो चुका है और अब जंग एक स्टेलमेट की स्थिति में पहुंचती हुई नजर आ रही है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई यह मुलाकात होगी? क्या जेलस्की मॉस्को जाएंगे? और अगर जेलस्की मॉस्को गए तो क्या यह जंग खत्म होने की एक शुरुआत की तरफ बढ़ेगी? अगर यह मीटिंग होती है तो यह 4 साल में पहले बता दें कि डायरेक्ट बातचीत होगी और यह पूरी दुनिया की राजनीति को भी बदल कर रख सकती है। बता दें कि 4 साल की यह जंग और अब शांति की एक उम्मीद। लेकिन क्या यह उम्मीद हकीकत बनेगी या फिर एक और नाकाम कोशिश यह बातचीत जो है वह साबित होगी। यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा। लेकिन जिस तरीके से अब जेलस्की ने पुतिन से मिलने की बात कही है, उसने इस वक्त पूरी दुनिया में हलचल जरूर मचा दी है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या वाकई जेलस्की मॉस्को जाते हैं पुतिन से मिलने के लिए और अगर उनकी यह मुलाकात होती है, तो यह कितनी सफल साबित होती है। 

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान