Zomato का 2020 के अंत तक मुनाफे वाली कंपनी बनने का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। ऑनलाइन ऑर्डर के जरिये खाने पीने के सामान की डिलिवरी करने वाले कंपनी जोमाटो का 2020 के अंत तक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनने का लक्ष्य है। जोमोटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल ने कहा कि एक साल में, हम मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन जाएंगे। हम अपने नकद खर्चों को सात माह पहले की तुलना में 70 प्रतिशत तक कम कर चुके हैं।

फिलहाल कंपनी का हर महीने का खर्च करीब 1.5 करोड़ डॉलर है। इससे पहले जोमाटो ने अक्टूबर में कहा था कि अप्रैल-सितंबर, 2019 में उसकी आमदनी तीन गुना से अधिक होकर 20.5 करोड़ डॉलर या 1,458 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो इससे एक साल पहले समान अवधि में 6.3 करोड़ डॉलर या 448 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने हाल में वित्तपोषण के नए दौर के तहत अगले महीने तक 60 करोड़ डॉलर या 4,277 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार