साफ-सफाई न रखने पर जोमैटो ने 22 दिन में 5000 रेस्टोरेंट डीलिस्ट किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

नयी दिल्ली। ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर फरवरी में 5,000 रेस्तरां को अपनी सूची से हटा दिया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जोमैटो ने बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ मिलकर देश के तकरीबन 150 शहरों में उसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध रेस्तरां का ऑडिट कर रही है।

कंपनी के मुताबिक, "उसने साफ-सफाई के लिए एफएसएसएआई द्वारा तय मानकों का पालन नहीं करने पर 5,000 से अधिक रेस्तरां को अपने प्लेटफॉर्म से बाहर कर दिया है।" जोमेटो के सीईओ (फूड डिलिवरी बिजनेस) मोहित गुप्ता ने कहा, "हम हर दिन अपने प्लेटफॉर्म पर 400 रेस्तरां जोड़ रहे हैं। ऐसे में अहम है कि रेस्तरां हमारे नियमों और स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन करें।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda