Haryana : बेटे बृजेंद्र के बाद बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के आसार

Birendra Singh
प्रतिरूप फोटो
official X account

राज्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

जींद। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के आसार हैं। राज्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। 

लेकिन ये विधायक कौन होंगे, इस बारे में बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान के बारे में निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा। जननायक जनता पार्टी (जजपा) पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा जिसे चाहेगी उसे ही जजपा लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो ना केवल लोकसभा बल्कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को हरा देगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़