Chhattisgarh: पूर्व विधायक के बंगले में दुर्घटनावश गोली चली, एक पुलिसकर्मी की मौत, अन्य घायल

dead
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारियों ने बताया कि सिंह मध्यप्रदेश के बिजुरी गांव के निवासी थे तथा दोहरे भिंड जिले के रहने वाले हैं। दोनों देवती कर्मा के बेटे आशीष कर्मा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आकस्मिक गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के बंगले में कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में आज सुबह करीब सात से आठ बजे के मध्य दुर्घटनावश गोली चलने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान की मृत्यु हो गई तथा एक सहायक प्लाटून कमांडर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब जवान बंगले की बैरक में अपने सर्विस हथियारों की सफाई कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गलती से पिस्तौल से निकली गोली सहायक प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे की हथेली को भेदते हुए हवलदार अजय सिंह के सीने में जा लगी। उन्होंने बताया, घटना के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सिंह ने दम तोड़ दिया। दोहरे का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह मध्यप्रदेश के बिजुरी गांव के निवासी थे तथा दोहरे भिंड जिले के रहने वाले हैं। दोनों देवती कर्मा के बेटे आशीष कर्मा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आकस्मिक गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है। घटना की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़