NIA ने अटारी सीमा पर 2022 में मादक पदार्थ खेप जब्ती मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

NIA
प्रतिरूप फोटो
ANI

एनआईए द्वारा बयान में कहा गया कि मामले में मुख्य आरोपी तहसीम को गिरफ्तार किया गया है जो उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। इसमें कहा गया कि यह मामले में सातवीं गिरफ्तारी है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अटारी सीमा पर 2022 में मादक पदार्थ की खेप जब्ती मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

एनआईए द्वारा बयान में कहा गया कि मामले में मुख्य आरोपी तहसीम को गिरफ्तार किया गया है जो उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। इसमें कहा गया कि यह मामले में सातवीं गिरफ्तारी है।

एकीकृत जांच चौकी, अटारी (अमृतसर) के माध्यम से अफगानिस्तान से भारत में तस्करी के बाद अप्रैल 2022 में सीमा शुल्क विभाग द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 103 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। एनआईए के मुताबिक, यह खेप मुलेठी की आड़ में तस्करी कर लाई गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़