Jharkhand में BJP और AJSU के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानें कौन कहां से लड़ेगा

arun singh
ANI
अंकित सिंह । Mar 28 2024 6:38PM

अरुण सिंह ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है।

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इन सब के बीच झारखंड में भाजपा और आजसू गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: Assam: बदरुद्दीन अजमल का दावा, माहौल बीजेपी के खिलाफ, धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ ही रहेंगे

अरुण सिंह ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कियह गठबंधन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Elections के दौरान कर रहे हैं कैश या Gold के साथ यात्रा, तो हो जाएं सावधान, हो सकता है सामान जब्त, जानें क्या हैं चुनाव आयोग के नियम

16 मार्च को, भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने घोषणा की कि देश में मतदान 19 अप्रैल को शुरू होगा और 1 जून तक चलेगा। इस साल भारत के झारखंड राज्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में महत्वपूर्ण तारीखें और तथ्य दिए गए हैं> लोकसभा चुनाव राज्य में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़