UP में महिलाएं सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव बोलीं- सरकार जो कहती है वो कर नहीं पा रही

Dimple
Creative Common
अभिनय आकाश । Apr 17 2024 6:59PM

डिम्पल यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार जो कहती है वो नहीं कर पा रही। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है, अब फिर कह रहा हूं कि पश्चिम (पश्चिमी यूपी) से इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है।

समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि रामनवमी की प्रथा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। हम सभी ने पूजा की, कन्या पूजन किया...निश्चित तौर पर इस बार जीत हमारी होगी। लोग समझ रहे हैं कि मौजूदा सरकार जो कहती है वो नहीं कर पा रही। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डिंपल के नामांकन के समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: Rameshwaram Cafe Blast | रामेश्वरम कैफे विस्फोट तो केवल ट्रेलर था! बेंगलुरु के IT पार्कों को धमाके से उड़ाना चाहते थे संदिग्ध, NIA ने किए चौंकाने वाले खुलासे

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है, अब फिर कह रहा हूं कि पश्चिम (पश्चिमी यूपी) से इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने किसान को धोखा दिया है। उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन सरकार एमएसपी देने में भी विफल रही... इस बार '400-पार' नहीं बल्कि 400-हार' उनकी होने जा रही है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है, सारे भ्रष्टाचारी अब वहीं हैं... यह सरकार संस्थानों के साथ खेल रही है। अगर संस्थाएं कमजोर होती हैं तो लोकतंत्र भी कमजोर होता है।

इसे भी पढ़ें: चुनावों के बीच पहली बार दिल्ली आ रहे मस्क, टेस्ला को क्या होगा फायदा, भारत के लिए क्या बदल जाएगा?

 बता दें कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर में सात मई को मैनपुरी में मतदान होगा। सपा संस्थापक और अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव ने 2022 के लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़