Good Friday 2024: ईसा मसीह की याद में मनाया जाता है गुड फ्राइडे

Good Friday
Creative Commons licenses

गुड फ्राइडे को ब्‍लैक फ्राइडे, होली फ्राइडे, या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। ईसाई धर्म में ऐसी मान्यता प्रचलित है कि ईसा मसीह परमेश्वर के बेटे थे। लेकिन उन्हें मृत्युदंड दिया गया क्योंकि वह अज्ञानता के अंधकार को दूर कर लोगों को जागरूक कर रहे थे।

आज गुड फ्राइडे है, यह ईसाइयों का महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार ईसा मसीह के बलिदान स्वरूप मनाया जाता है तो आइए हम आपको गुड फ्राइडे के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।  

जाने गुड फ्राइडे के बारे में 

गुड फ्राइडे को ब्‍लैक फ्राइडे, होली फ्राइडे, या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। ईसाई धर्म में ऐसी मान्यता प्रचलित है कि ईसा मसीह परमेश्वर के बेटे थे। लेकिन उन्हें मृत्युदंड दिया गया क्योंकि वह अज्ञानता के अंधकार को दूर कर लोगों को जागरूक कर रहे थे। गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था इसलिए इस दिन उनके बलिदान को याद किया जाता है।  ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार ईसा मसीह का कोई दोष नहीं था। लेकिन उन्‍हें क्रॉस पर लटका कर मारने का दंड दिया गया। उन्हें मृत्यु से पहले बहुत सी यातनाएं भी दीं गयीं। उनके सिर पर कांटों का ताज पहनाया गया और गोल गोथा नाम की जगह पर ले जाकर उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। इतनी यातनाओं को सहन करने के बावजूद अपने हत्‍यारों की उपेक्षा करने के बजाए यीशु ने उनके लिए प्रार्थना करते हुए कहा था, 'हे ईश्‍वर! इन्‍हें क्षमा कर दें, क्‍योंकि ये नहीं जानते कि ये क्‍या कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Good Friday 2024: प्यार और धर्म की राह पर चलना सिखाते हैं प्रभु यीशु, जानिए गुड फ्राइडे को क्यों मनाया जाता है शोक

गुड फ्राइडे के दिन भी रखा जाता है उपवास 

गुड फ्राइडे ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और व्रत के बाद तरह-तरह के पकवान बना कर खाते हैं। पकवान के रूप में खासतौर से मीठी रोटी बनायी जिसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। साथ ही कुछ लोग गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में 40 दिन पहले से ही उपवास रखते हैं जिसे लेंट कहा जाता है। 

ईसाई धर्म के लिए क्यों खास है गुड फ्राइडे 

गुड फ्राइडे का दिन ईसाई समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन को ईसा मसीह की कुर्बानी के दिन की याद में मनाया जाता है। ईसा मसीह को बहुत सी यातनाओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि ईसा मसीह को सूली पर भी लटकाकर रखा और उनके शरीर पर कीलें ठोकी गईं। बाइबल के मुताबिक जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया था वो शुक्रवार यानी फ्राइडे का दिन था। ईसा मसीह ने मानवता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। इसलिए भी इस दिन को शोक के रूप में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग इस दिन को कुर्बानी दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

इस दिन ईसाई समुदाय के लोग काले रंग के कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं और शोक जताते हैं। गुड फ्राइडे पर लोग चर्च में जाकर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस दिन को प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया जाता है। गुड फ्राइडे को हॉली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे आदि के नाम से भी जाना जाता है।

चर्च में भी होता है खास आयोजन 

गुड फ्राइडे के दिन सभी गिरजाघरों में खासतौर का आयोजन होता है। लोग यहां प्रार्थना करने के लिए आते हैं। इस आयोजन की खास बात यह होती है कि इस दिन चर्च में घंटा नहीं बजाया जाता बल्कि लकड़ी के खटखटे बजाते हैं। क्रॉस को चूमकर लोग प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं। वैसे तो हर साल गुड फ्राइडे के दिन सभी लोग चर्च जाते हैं लेकिन इस लॉक डाउन के कारण घर में रहें और ईश्वर से प्रार्थना कर त्यौहार मनाएं।

गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? 

गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए एकमात्र ऐसा त्योहार है जब एक-दूसरे को शुभकामनाएं न देकर, बल्कि शोक मनाया जाता है। ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन उनके मसीहा प्रभु यीशु को सूली को लटकाया गया था। इसलिए इस दिन ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे पर शोक मनाते हैं। हालांकि इसे शोक के साथ ही एक पर्व के तौर पर भी मनाते हैं सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यानी ईस्टर संडे के दिन प्रभु यीशु दोबारा जीवित हो गए थे। ईसाई धर्म के लोगों की मान्यता है कि यीशु ने दुनिया के पापों के कारण बहुत दुख झेला और अंत में लोगों के लिए ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसलिए इस दिन को ईसा मसीह के बलिदान के तौर पर याद किया जाता है। इस दिन सभी चर्च में घंटा न बजाकर, लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं। गुड फ्राइडे पर चर्च में झांकी भी निकाली जाती है और फिर इसके बाद संडे के दिन ईस्टर संडे मनाने की परंपरा है।

ऐसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो यह त्यौहार एक दिन मनाया जाता है लेकिन इस त्यौहार की तैयारी 40 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। ईसाई धर्म के मानने वाले 40 दिन पहले से उपवास रखना शुरू कर देते हैं। इस उपवास की खास बात यह है कि इसमें हमेशा शाकाहारी खाना खाया जाता है। 40 दिनों का उपवास खत्म होने के बाद लोग चर्च जाते हैं और ईसा मसीह की स्मृति में शोक मनाते हैं। गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च में मिलते हैं और ईसा मसीह के अंतिम सात वाक्यों के बारे में खासतौर से बताया जाता है। ये सात वाक्य हैं-मिलाप, सहायता, त्याग और क्षमा से जुड़े होते हैं। 

भारत में भी मनाया जाता है गुड फ्राइडे का त्योहार

भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है यहां सभी धर्मों को सामान महत्ता दिया जाता है। चाहे वह अल्पसंख्यक समुदाय का हो या बहुसंख्यक समुदाय का सभी को अपने धर्मानुसार कर्मकांड, अनुष्ठान और पर्व मानाने की स्वतंत्रता है। इसी के कारण देश में कुछ प्रमुख पर्वों के अवसर पर छुट्टी निर्धारित की गयी है। भारत में गुड फ्राइडे के अवसर में केन्द्रीय छुट्टी के साथ-साथ राज्य स्तरीय अवकाश रहता है। असम, गोवा और केरल जैसे कुछ राज्यों में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या अन्य प्रदेशों की अपेक्षा थोड़ी अधिक है। यही कारण है कि इन राज्यों में गुड फ्राइडे, ईस्टर या फिर क्रिसमस जैसे त्यौहारों की रौनक देखते ही बनती है।

ईस्टर संडे को जीवित हुए थे ईसा मसीह 

ऐसी मान्यता प्रचलित है कि जब प्रभु यीशु को गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाया गया था तब उसके तीसरे दिन रविवार को ईसा मसीह जीवित हो उठे। ईसा मसीह के जीवित होने के उपलक्ष्य में रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।

- प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़