मध्य प्रदेश में सागर के राहतगढ़ वाटरफॉल में 05 लोगों के डूबने से मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 17, 2020

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ वाटरफॉल में डूबने से 05 लोगों  की मौत हो गई है, इनमें से एक को बचाया गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि नज़ीर नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया था। सभी प्रतिबंधित क्षेत्र में खाना पकाने चले गए और सभी छह लोग पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 05 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी मिली है कि सागर निवासी नजीर भाई एवं उनके परिवार के लोग यहां पिकनिक के लिए आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। राहतगढ़ वाटरफॉल में इसी तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। यह वाटरफॉल बीना नदी के ऊपर बना हुआ है एवं इसकी देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की है। 

 

इसे भी पढ़ें: दीपावली पर पटाखा फोड़ रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत, जाने कैसे हुआ हादसा

हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा। उधर इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के छह सदस्य राहतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आया था। वे झरने के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। वहीं, एक सदस्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

प्रमुख खबरें

भारतीय उच्चायुक्त को निकाल फेंकने की धमकी, सेना ने घेरा बांग्लादेश बॉर्डर

न झुकाव, न दबाव, भारत की आत्मनिर्भर विदेश नीति और Geopolitics के बदलते स्वरूप पर जयशंकर ने दिया जोरदार भाषण

सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया, G Ram G Bill पर सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

G-RAM-G Bill को लेकर मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों?