Sudan के पश्चिमी दारफूर प्रांत में हुई हिंसा में 14 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2023

काहिरा। सूडान के दारफूर क्षेत्र में पिछले तीन दिन में हुई हिंसा में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। इस क्षेत्र में लंबे वक्त से अशांति फैली हुई है। स्थानीय कार्यकर्ता आदम हारून ने मंगलवार को बताया कि अरब बंदूकधारियों ने दूरस्थ शहर फूर बारंगा में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद पश्चिमी दारफूर प्रांत में रविवार को संघर्ष भड़क गया। दारफूर में शरणार्थियों के शिविर में सहायता करने वाले स्थानीय संगठन के प्रवक्ता एडम रीगल ने कहा कि व्यापारी की हत्या के बाद अरबी और अफ्रीकी कबायली समूहों के बीच संघर्ष शुरू हो गया और लूटपाट हुई। हारून ने बताया कि हिंसा मंगलवार को भी जारी थी तथा मृतक संख्या में इज़ाफा हो सकता है। पश्चिमी दारफूर के गवर्नर ने सोमवार को दो हफ्ते के लिए आपातकाल घोषित कर दिया और पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई