US: इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग

fire broke
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

इंडियानापोलिस से 112.6 किलोमीटर पूर्व में वेन काउंटी के रिचमॉन्ड में लगी। इंडियाना स्टेट पुलिस के अनुसार, आग पूर्व हॉफको कारखाने में लगी, जो 2009 में बंद हो गया था। मेयर डेव स्नो ने इसे ‘‘गंभीर और भीषण आग’’ बताया।

रिचमॉन्ड। अमेरिका में ओहियो सीमा के पास इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने के बाद लोगों से वहां से निकलने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग इंडियानापोलिस से 112.6 किलोमीटर पूर्व में वेन काउंटी के रिचमॉन्ड में लगी। इंडियाना स्टेट पुलिस के अनुसार, आग पूर्व हॉफको कारखाने में लगी, जो 2009 में बंद हो गया था। मेयर डेव स्नो ने इसे ‘‘गंभीर और भीषण आग’’ बताया।

इसे भी पढ़ें: US के Louisville में हुई गोलीबारी की घटना का किया गया था ‘लाइव स्ट्रीम’

स्नो ने फेसबुक पर लिखा,‘‘प्रमुख दल मौके पर मौजूद हैं। जहां तक संभव हो इलाके में जाने से बचें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। कर्मियों को आग पर काबू पाने के अभियान को अंजाम देने दें।’’ पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से 0.80 किलोमीटर के दायर में रहने वाले लोगों को वहां से निकलने को कहा गया है। इस दायरे से बाहर रहने वाले लोगों से खिड़कियां बंद रखने और पालतू जानवरों को बाहर न निकलने देने की सलाह दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़