चीन में रासायनिक विस्फोट मामले में गिरफ्तारी जारी, 17 लोगों को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

बीजिंग। पुलिस ने पूर्वी चीन में रासायनिक विस्फोट मामले में 17 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस विस्फोट में 78 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। पूर्वी जियांग्सु प्रांत में विस्फोट हाल के वर्षों में देश की सबसे खराब औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक था और इसके चलते संयंत्र बंद करना पड़ा था।

यांगचेंग शहर की सरकार ने टि्वटर की तरह चलने वाले वीबो अकाउंट पर कहा कि पुलिस ने 17 संदिग्धों के खिलाफ आपराधिक बलपूर्वक कदम उठाए हैं। इसके साथ ही इस विस्फोट में संबंध में गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 पर पहुंच गई है। 

इसे भी पढ़ें: चीन की आर्थिक मदद की वजह से वेनेजुएला में संकट बढ़ा : पोम्पिओ

21 मार्च को हुए विस्फोट से औद्योगिक पार्क ढह गया और उसके आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार