अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले, एक महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 26,950 हो गयी है, वहीं संक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 52 मामले आये हैं। इसके बाद लोअर सुबनसिरी (20) और अपर सुबनसिरी एवं तवांग (17-17) का स्थान है। उन्होंने बताया कि तवांग जिला में कोविड अस्पताल में संक्रमण से 74 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी में 3 टी के अन्तर्गत चलाया जा रहा एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट अभियान, टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर

राज्य में अब तक 5.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है जिसमें रविवार को हुई 4,356 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 3.41 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने सात जून तक एक सप्ताह के लिए सात जिलो में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी