फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, फिल्म को मिले प्यार के लिए अमिताभ ने जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि वह फिल्म को मिलते रहे प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। ‘मोहब्बतें’ 27 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी और इसमें बच्चन और शाहरुख खान रुपहले पर्दे पर पहली बार साथ आए थे। इस फिल्म ने अमिताभ के कॅरियर को नयी रफ्तार दी थी जो 1990 के दशक में थम सा गया था।

इसे भी पढ़ें: कुणाल कोहली की फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ की शूटिंग पूरी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मूल टीजर साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘इसके साथ शुरुआत हुई थी। इस रचना के लिए मेरी मोहब्बतें।’’ किम शर्मा ने कहा, ‘‘मेरे लिए कितने सौभाग्य की बात थी। दुनियाभर में इस फिल्म के सभी प्रशंसक शानदार हैं।’’ ‘मोहब्बतें’ चोपड़ा की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। इससे पहले वह सुपरहिट ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से निर्देशन में कदम रख चुके थे।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा पॉपुलर हो गए PK? बिहारी बाबू ने कैसे उसी फिनिशर अंदाज में पूरा किया अपना वादा

भाजपा के लिए बडी चुनौती होगी टीएमटी नेटवर्क को तोड़ना

UAE पर हमले के बाद PM Modi का संदेश, कहा- भारत पूरी एकजुटता से आपके साथ है

Bengal में BJP की जीत लोकतंत्र की हत्या? Sanjay Raut बोले- ऐसे चुनाव Pakistan-Russia में देखे हैं