गुजरात के राजकोट में कोरोना के कारण अनाथ हुए 237 बच्चें, मासूमों ने अपने माता-पिता को खोया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट जिले में कम से कम 237 बच्चों ने कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण अपने माता, पिता या दोनों को खोया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ज्यादातर लोगों की मौत कोविड-19 की दूसरी लहर में हुई।

इसे भी पढ़ें: अगले चुनाव के लिए सीएम के चेहरे पर चर्चा नहीं हुई, कांग्रेस में कोई विवाद नहीं : सिद्धरमैया

विज्ञप्ति में कहा गया कि 18 साल का होने के बाद यदि वे पढ़ाई जारी रखते हैं तो उन्हें 21 साल की आयु तक छह हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी। जिला बाल संरक्षण कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, राजकोट में 193 बच्चों के माता या पिता महामारी की भेंट चढ़ गए और 44 बच्चों के माता और पिता दोनों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित