केंद्र का बयान, राज्यों के पास कोरोना टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें हैं उपलब्ध

 corona vaccine available

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं तथा अगले तीन दिनों में उन्हें 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं तथा अगले तीन दिनों में उन्हें 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (मुफ्त तरीके से) और राज्यों की सीधी खरीद की श्रेणी से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 32.92 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गयी है। इनमें बर्बाद हुई 31,67,50,891 खुराकें भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अगले चुनाव के लिए सीएम के चेहरे पर चर्चा नहीं हुई, कांग्रेस में कोई विवाद नहीं : सिद्धरमैया

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास लोगों के टीकाकरण के लिए अब भी 1.24 करोड़ (1,24,50,909) से ज्यादा खुराकें हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र देश भर में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़