मुरैना में जहरीली शराब पीने २४ लोगों की मौत, कांग्रेस ने की सीबीआई जाँच की माँग

By दिनेश शुक्ल | Jan 15, 2021

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना  जिले में  जहरीली शराब कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी उठने लगी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत तथा पूर्व मंत्री व निवाड़ी विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर ने मानपुर में मृतक परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा है कि प्रदेश शराब माफियाओं के हवाले हो गया है, अवैध शराब का कारोबार राजनैतिक संरक्षण में हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: लापता युवक की सिर कुचल कर हत्या, भेल के जंबूरी मैदान में मिला शव

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, एडीजीपी ए सांई मनोहर, डीआईजी मिथलेश शुक्ला को इस जांच दल में शामिल किया है। ये सभी सुबह हबीबगंज एक्सप्रेस से यहां पहुंचे हैं। दल के सदस्य आज सबसे पहले मानपुर, पहावली में मृतक के परिजनों से मिलकर जानकारी लेंगे। इसके बाद ये सभी बागचीनी थाना जायेंगे। समग्र बिंदुओं पर जांच कर आज रात को ही वापस दल भोपाल रवाना हो जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: इंदौर में आयकर का छापा, 50 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा

फिलहाल, मुरैना के छैरा में शराब भट्टियों पर  पुलिस प्रशासन तथा आबकारी विभाग ने दो कार्यवाही की हैं। प्रशासन व पुलिस दल ने बोतल पैंकिंग मशीन सहित 600 लीटर ओपी केमिकल, खाली 4000 बोतल तथा स्टीकर जब्त किये हैं। वहीं आबकारी विभाग ने देशी-विदेशी मदिरा तथा बारदाना व स्टीकर बरामद किये हैं। इससे पहले नवागत जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन द्वारा आबकारी टीम के साथ ग्राम छैरा-इमलिया रोड पर छापामार कार्रवाई मेंं 1 लाख 43 हजार 490 रुपये की शराब जब्त की गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: स्वयंसेवकों के पथ संचलन में दिखा सैनिकों सा अनुशासन

आबकारी अधिकारी ने बताया कि छापे में ग्राम छैरा में 997 पाव गोआ बिस्की, 318 पाव नकली देशी प्लेन, 605 पाव कांच के खाली बारदाना, 70 लेवल गोआ बिस्की के जब्त किये गये हैं। साथ ही बागचीनी थाना पुलिस ने एक मामले में दो आरोपितों के विरुद्व मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं मशीन व ओपी केमिकल को लेकर अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज हुआ है। इसके अलावा सिहोंनिया पुलिस ने भी चार स्थानों से 46 पेटी शराब आरोपितों सहित पकड़ी है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला