अमेरिका समेत 26 देश ने लगाए उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका समेत 26 देशों ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया है कि वह पांच लाख बैरल परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद की सालाना सीमा के अधिक आयात करके संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने किया आह्वान- अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां वापस ले अमेरिका

शिकायत में उत्तर कोरिया के खिलाफ लगे प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समिति से यह सार्वजनिक तौर पर कहने को कहा गया है कि प्योंगयांग सीमा का उल्लंघन कर रहा है और इस पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें: किम जोंग की बहन 50 दिन बाद सामूहिक खेल कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर आई नजर

रूस और चीन ने पिछले साल जुलाई में अमेरिका की ऐसी ही कोशिश को बाधित कर दिया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति से उत्तर कोरिया पर सालाना सीमा के उल्लंघन का सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाने को कहा गया था। उत्तर कोरिया को मुख्य रूप से चीन और रूस पेट्रोलियम उत्पाद की आपूर्ति करते हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana