उत्तर प्रदेश में कोरोना के 33 नए केस, नवनीत सहगल ने कहा- कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 14, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के अभिनव प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है। अन्य प्रदेशों में कोविड के केस बढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 181 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 33 हो गये है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट कराकर संक्रमण होने पर लगभग 16 लाख से अधिक निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी है।

इसे भी पढ़ें: हिंदू महासभा गांधी जयंती पर स्थापित करेगी आप्टे की मूर्ति !

सहगल ने बताया कि कोविड-19 से बचाव हेतु प्रदेश में 6500 से अधिक पीकू/नीकू बेड तैयार कर लिये गये है तथा 17 हजार से अधिक डॉक्टरों/नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किये गये है जिसमें से लगभग 400 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो गये है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू, मलेरिया व अन्य वायरल बीमारियों के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान के लिए प्रदेशव्यापी सर्विलांस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत बरसात के बाद मच्छरजनित और जलजनित रोग से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान को संचालित करने हेतु वरिष्ठ नोडल अधिकारियों को जनपदों में भेजा गया है। डेंगू व अन्य वायरल रोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किया जा रहा है। जांच सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करायी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ : सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम का वीडियो हुआ वायरल

सहगल ने बताया कि आज 14 सितम्बर, 2021 प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद अलीगढ़ में प्रस्तावित डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के प्रदर्शनी मॉडल्स के अवलोकन एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास किया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रतिभाग किया। एमएसएमई सेक्टर के अलीगढ़ नोड से जुड़ने पर रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में अलीगढ़ मण्डल के चारों जनपद अलीगढ़, कासगंज, हाथरस एवं एटा के 395 कालेज सम्बद्ध होंगे। विश्वविद्यालय की स्थापना से अलीगढ़ मण्डल के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार