कनाडा के मोटेल में कार्बन मोनोऑक्साइड लीक होने के कारण 46 लोग अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

मोंट्रियल। कनाडा के एक मोटेल में कार्बन मोनोऑक्साइड लीक होने के कारण मंगलवार को 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 15 की हालत गंभीर है। विनीपेग में दमकलकर्मियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा विनीपेग के सुपर 8 मोटेल में हुआ।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने संवर्धित यूरेनियम जखीरे की सीमा लांघी, ट्रम्प ने कहा-वह आग से खेल रहा है

विनीपेग ‘यूनाइटेड फायर फाइर्ट्स’ के अध्यक्ष एलेक्स फोरेस्ट ने ‘सीबीसी न्यूज’ से कहा, ‘‘वहां बड़ा और गंभीर हादसा हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि मोटेल में रह रहे 46 मेहमानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 15 की स्थिति गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: हुवावेई के अधिकारी ने कनाडा से अमेरिकी प्रत्यर्पण अनुरोध खारिज करने का आग्रह किया

उन्होंने बताया कि मोटेल में खतरनाक स्तर पर कार्बन मोनोऑक्साइड लीक हुई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गैस लीक होने का कारण क्या था। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana