असम में कोविड-19 के 48 नए मामले, अबतक 1,561 व्यक्ति संक्रमित, 337 लोग हो चुके हैं स्वस्थ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,561 हो गई। उन्होंने कहा कि 48 नए मामलों में से 13 मामले विश्वनाथ जिले, नौ मामले पश्चिमी कर्बी आंगलोंग, सात मामले करीमगंज, पांच मामले शिवसागर, चार मामले होजाई और एक मामला काछर से सामने आया है जबकि नौ लोगों के पते की अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। 

सरमा ने कहा कि 1,561 मामलों में से 1,217 लोगों का उपचार चल रहा है और 337 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चार व्यक्ति की मौत हो चुकी है और तीन व्यक्ति राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत रूस से 37 यात्रियों को लेकर एक विमान मध्यरात्रि के बाद लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा। इससे पहले कुवैत से 29 मई को 155 यात्रियों को लेकर एक विमान असम पहुंचा था और इसके 30 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। विमानों के परिचालन की शुरुआत से अब तक 64 हवाई यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मिजोरम के 1,700 लोग अभी भी नहीं पहुंचे घर 

असम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तेजपुर में रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला को कोविड-19 जांच केंद्र बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही असम में अब आठ जांच केंद्र हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जून में संस्थानिक पृथकवास को घटाना और जांच दर को बढ़ाना है। अंतर-राज्य यातायात साधनों के खुलने के बाद से असम में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें