हर साल पांच विद्यार्थियों को दिया जाएगा 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम पुरस्कार': मुख्यमंत्री शिवराज

By अनुराग गुप्ता | Jan 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 'नेताजी सुभाष चंद्र पराक्रम पुरस्कार' की भी बात की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार समाज और प्रदेश की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच विद्यार्थियों को 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम पुरस्कार' से सम्मानित करेगी।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के नेता का बयान, कहा- भाजपा को नेताजी की जयंती मनाने का अधिकार नहीं है 

जबलपुर जा रहे हैं शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज आज जबलपुर जा रहे हैं। जहां पर वह उस जेल का दौरा करेंगे जिसमें नेताजी को रखा गया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं जबलपुर भी जा रहा हूं, त्रिपुरी में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। जहां नेताजी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। बाद में उन्हें जबलपुर जेल में ही रखा गया था और बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था। लेकिन मैं उस जेल में जाकर नेताजी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करूंगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स