मध्‍य प्रदेश में 5000 शिक्षक कर रहे 'योग से निरोग अभियान' से कोविड मरीजों में ऊर्जा का संचार

By दिनेश शुक्ल | Apr 28, 2021

भोपाल। होम आइसोलेशन में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को स्वस्थ्य रखने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से इन दिनों मध्‍य प्रदेश में राज्य स्तरीय 'योग से निरोग' कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें अब पांच हजार योग प्रशिक्षक जुड़कर होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में रह रहे कोविड मरीजों का मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य एवं मनोबल को निरंतर ऊँचा बनाये रखने के गुर सिखा रहे हैं

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ऑक्‍सीजन की किल्लत हुई कम, 18 जिलों में पहुंचाई गई 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

इस संबंध में बुधवार मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस विषय पर जानकारी साझा की है, जिसमें उन्‍होंने बताया है ''योग से निरोग अभियान में 5000 प्रशिक्षक होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को योग सिखा रहे हैं। होम आइसोलेशन के मरीजों पर उचित ध्यान देते हुए उनसे दिन में दो बार बात की जाये'' 

इसे भी पढ़ें: इंदौर में रेलवे ने की कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस 320 बेड की व्‍यवस्‍था

उल्‍लेखनीय है कि कोविड संक्रमितों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करना भी इस कार्यक्रम के मुख्‍य उद्देश्‍यों में से एक है। आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, इंडियन योग एसोसिएशन तथा पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जाने वाले इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षित वॉलेंटियर्स दिन में  दो बार होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को वीडियो कॉल या फोन कॉल से ऑनलाइन योग, आसन, ध्यान, प्राणायाम आदि का अभ्यास करा रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अपना एक साल का वेतन, जीवन रक्षक रेमडेसिविर के लिए किया आग्रह

इस संबंध में प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि 'योग से निरोग' कार्यक्रम होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित मरीजों के लिए है। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों के डिप्रेशन को कम करने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ उनका मनोबल और उत्साह बनाए रखना है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन प्रोटोकॉल पर आधारित वीडियो ट्रेनिंग मॉड्यूल का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षकों को दिया गया है। साथ ही कोविड-19 व्यक्तियों से संयम और सौम्यता से व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे, पीएसए तकनीक आधारित 8 ऑक्सीजन प्लांट्स किए स्वीकृत

उन्‍होंने बताया कि प्रत्येक योग प्रशिक्षित वॉलेंटियर्स को लगभग 10 मरीज आवंटित किये गए हैं । कार्यक्रम होम आइसोलेशन में रहने वाले और कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों में नई ऊर्जा, उत्साह, मनोबल और सकारात्मक भावों का संचार कर रहा है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने में विशेष मदद मिल रही है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश