बिहार विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण की 78 सीटों के लिए 5 बजे तक 54.06 फीसदी मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण के लिए शनिवार को हो रहे मतदान के तहत शाम पांच बजे तक 54.06 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हुआ, जहां 2.35 करोड़ मतदाता, 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करने की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक पश्चिमी चंपारण की विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में 52.08 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 55.31 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 52.27 प्रतिशत, मधुबनी में 54.84 प्रतिशत, सुपौल में 57.90 प्रतिशत और अररिया में 50.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया और मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीन लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्ध सैनिक बलों की तैनाती गई है। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकडों के अनुसार 78 विधानसभा क्षेत्रों में 2.35 करोड़ मतदाताओं में से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिलाएं और 894 ‘‘थर्ड जेंडर’’ के मतदाता हैं। इस चरण में जदयू के 37, भाजपा के 35, राजद के 46 उम्मीदवार और कांग्रेस के 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ अमित शाह की हुंकार तो बिहार में किसकी बयार 

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी निगाहे राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी हुई है। चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जहां सत्ता विरोधीलहर को टालने के लिये पूरा जोर लगा रहा है, वहीं राजद नीत महागठबंधन भी पूरे जोश में है। बाल्मिकी नगर लोकसभा संसदीय सीट पर अपना कब्जा बनाये रखने के प्रयास के तहत जदयू ने दिवंगत वैद्यनाथ महतो के पुत्र सुनील कुमार कोटिकट दिया है।सुनील कुमार का मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार तथा पत्रकारिता से राजनीति में आए प्रवेश कुमार मिश्रा से है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे!

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

डील हो या ना हो, मैं ईरान को...ट्रंप पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा