जम्मू कश्मीर में दो मुठभेड़ों में 6 आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Sep 28, 2019

जम्मू। सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। एक मुठभेड़ के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को भी छुड़वा लिया गया है। फिलहाल दो आतंकियों की तलाश है जो मुठभेड़स्थल से भाग निकलने में कामयाब हो गए हैं। इस बीच आतंकियों ने श्रीनगर में केरिपुब के दल पर ग्रेनेड हमला भी किया है। सुरक्षाबलों ने हाईवे पर स्थित बटोत में हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। जबकि सभी बंधकों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद जबकि दो पुलिस जवान भी घायल हो गए हैं। आपरेशन संपन्न हो गया है। आईजी पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि घर में 3 आतंकवादी छिपे हुए थे और सभी को मार गिराया गया है। ये आतंकी विजय कुमार के घर में छिपे थे। पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मकान की घेराबंदी कर रखी थी। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों ने जिस बुजुर्ग को बंदी बना रखा था उसे भी घर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: इमरान की बात को क्यों तवज्जो दें जिन्हें नहीं पता कि मोदी प्रधानमंत्री हैं या राष्ट्रपति: कांग्रेस

सूत्रों का कहना है कि आतंकियों का एक दल गुरेज और केरन सेक्टर से मुठभेड़ करने के बाद इस मार्ग से श्रीनगर की ओर जा रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी टीम और सेना के जवानों ने गांदरबल के नारानाग इलाके की घेराबंदी करते हुए क्षेत्र में आने जाने वाले मार्गों पर आवाजाही बंद कर दी। सर्च आपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अपने आप को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी तुरंत पोजीशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। पहले तो आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। जब वे नहीं माने तो सुरक्षाबलों ने हल्के हथियारों के साथ-साथ गोलाबारूद का भी इस्तेमाल किया। अभी तक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। जिनमें से दो के शव सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिए है। ये दोनों आतंकवादी विदेशी बताए जा रहे हैं। ये आतंकवादी किस संगठन से संबंधित थे, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। इस बीच कुछ आतंकवादियों ने कश्मीर के नवाकदल इलाके में भी सीआरपीएफ की 49 बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में जवान सुरक्षित है। हमले के तुरंत बाद ही सीआरपीएफ के जवानों ने अपनी पोजीशन लेते हुए आतंकवादियों पर गोलीबारी शुरू दी। आतंकवादी फिलहाल जंगल में छिप गए हैं वहीं जवानों ने भी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन