यूपी के हाथरस में कांवड़ श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही 6 शिव भक्तों ने तोड़ा दम

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2022

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। हाथरस आगरा रोड पर बधार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कंवर यात्रियों के एक समूह को कुचल दिया। इस हादसे में छह कांवड़ भक्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कांवड़ यात्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के आयोवा में गोलीबारी में तीन लोग मारे गये

आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा, हाथरस के सादाबाद थाने में 23 जुलाई तड़के करीब 2.15 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से छह कांवड़ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे अपने कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। हमें ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा