सब्ज़ियों की कीमतों में वृद्धि से 87 प्रतिशत भारतीय परिवार प्रभावित :‍ सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली। पिछले महीने से लगातार बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमत ने भारत के हर दस में से नौ घरों को परेशान किया है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। सर्वेक्षण करवाने वाली संस्था ‘‘लोकल सर्किल्स’’ का कहना है कि उसे भारत के 311 जिलों में रहने वाले नागरिकों से 11,800 प्रतिक्रियाएं मिलीं। संस्था का दावा है कि मार्च से बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमतों से लगभग 87 प्रतिशत भारतीय परिवार प्रभावित हैं। लोकल सर्किल्स ने कहा, सर्वेक्षण के निष्कर्ष बताते हैं कि पिछले महीने कुछ सब्ज़ियों की कीमतें आसमान छू गई थीं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे सब्ज़ियों की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि को अनुभव कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: केजीएफ 2 के अभिनेता यश ने कहा, कन्नड़ फिल्मों को अलग पहचान दिलाना चाहता हूं

सात प्रतिशत लोगों का मानना था कि उन्हें दोगुना दाम से अधिक का भुगतान करना पड़ा। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले केवल 2 प्रतिशत प्रतिवादियों ने कहा कि वे वास्तव में कम भुगतान कर रहे थे और चार प्रतिशत की राय थी कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सात फीसदी लोगों ने कहा कि वे तब और अब की कीमतों में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। सर्वेक्षक का कहना था कि सर्वेक्षण में केवल भारतीय नागरिकों को उनके दस्तावेजों को मान्य करने के बाद पंजीकृत किया गया था। सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों में लगभग 64 प्रतिशत प्रतिभागी पुरुष थे जबकि 36 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक