By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2017
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 90 वर्षीय महिला ने कथित रूप से खुद की चिता बनाने के बाद आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कल्लव्वा दादु कांबले ने कागल तहसील के बामनी गांव में 13 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी।
उन्होंने बताया, “मृतक महिला अपने बेटे विठ्ठल के घर के बगल वाले घर में अकेले रह रही थीं।” कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक संजय मोहिते ने बताया, “महिला ने अपने जीवन से परेशान होकर यह कदम उठाया।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मृत्यु का एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।”