भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर भीड़ का हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

आइजोल। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात है। मिजोरम के उप पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर रेंज) एल खियांग्ते ने पीटीआई से कि घटना शनिवारशाम करीब पांच बजे उस समय हुई जब दोनों कर्मियों ने चार चकमा पुरुषों से कहा कि वे ताश खेलना बंद करके सतर्क रहें क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण करने वाले थे। 

इसे भी पढ़ें: अनंतनाग में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, गोली मारकर की हत्या

खियांग्ते के अनुसार जोमुआंत्लांग में मिजोरम और त्रिपुरा के वालंटियर कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लोगों की आवाजाही रोकने के वास्ते अंतरराज्यीय सीमा की संयुक्त रूप से रक्षा कर रहे हैं। वालंटियरों की मिजोरम पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा सहायता की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों पुरुषों ने त्रिपुरा की ओर स्थित एक गांव में 100 की संख्या में अपने मित्रों को उकसाया और दोनों कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कथित हमले को लेकर पश्चिम फैलेंग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। खियांग्ते ने कहा कि उन्होंने अपने त्रिपुरा समकक्ष को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और मिजोम सरकार ने जोमुआंत्लांग के लिए अतिरिक्त कर्मी भेजे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायल कर्मियों को आइजोल सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा