एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती को मारा चाकू

By दिनेश शुक्ल | Apr 21, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक तरफा प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने लड़की और उसके दोस्त को चाकू से हमला कर घायल कर दियाष।आरोपी युवक ने अपने दोस्तों को साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उस समय युवति अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। जिसे रोककर आरोपी युवक ने चाकू से दनादन कई वार कर दिए। चाकू से वार करते हुए एक युवक ने कहा: मैने तूझे प्रपोज किया था। तूने उससे इंकार कर दिया। यदि तू मेरी नहीं हो सकी तो किसी और की भी नहीं हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन पुलिस प्रशिक्षण शाला में बन रहा कोविड सेंटर, स्वयंसेवी संगठनों की पहल

 उज्जैन के माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार घटना अशोक नगर के समीप की है। पंवासा निवासी सोनिया थापा अपने मित्र विशाल के साथ बीती रात अपने घर जा रही थी। तभी अशोक नगर के समीप बापू नगर निवासी चम्मू, नागझिरी निवासी मोहित रघुवंशी, पंवासा निवासी गोविंद और वाल्मिकी नगर निवासी पवन गौसर ने इन्हें रोका और चाकू से हमला कर दिया। रोहित ने वार करते हुए कहा कि तू मेरी नहीं हो सकी तो किसी ओर की भी नहीं होगी। इस घटना में बीच बचाव करने युवती के मित्र विशाल आया तो आरोपियों ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वही घायल युवती और उसके मित्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं