वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के निधन के बाद राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

By दिनेश शुक्ल | Apr 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार देर रात भोपाल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे राजनीतिक क्षेत्र में एक शोक की लहर फैल गई। देश भर में सभी राजनैतिक दल के नेताओं से महेश जोशी का आत्मीयता का रिश्ता रहा है। उनके निधन से कांग्रेस के एक युग की समाप्ति हो गई। उनका निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी के रूप में विख्यात इंदौर की राजनीति में  महेश जोशी हमेशी केन्द्र में रहे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में आयोजित किया जाएगा चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022

वहीं, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से राजनीतिक जीवन में लोगों की सेवा की है। उन्होंने यदि किसी को जुबान दी तो वे उस पर कायम रहा करते थे। हर परिस्थिति में उन्होंने इंदौरियों की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए तो उनका जाना क्षति है ही, प्रदेश के लिए भी यह राजनीतिक क्षति है। उन्होंने मेरे राजनीतिक जीवन में हमेशा में मार्गदर्शन किया। गौरतलब है कि जोशी सप्ताह भर पूर्व ही 82 वर्ष के हुए थे। 1972 में वे पहली बार विधायक बने। 1985 में चुनाव जीतने के बाद वे मंत्री बनाए गए। वे विधानसभा क्षेत्र 1 और विधानसभा क्षेत्र 3 से विधायक रहे। लंबे समय तक उन्होंने 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष पद संभाला। मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जैसे दायित्व भी निभाए। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे और पचमढ़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की कमान संभाली।

इसे भी पढ़ें: भोपाल के शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

महेश जोशी का जन्म 2 अप्रैल 1939 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुआ था। महेश जोशी 1962 में पहली बार पार्षद बने थे। प्रदेश के ज्यदातर वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने मंत्रिमंडल में सदस्य के रूप में काम किया। जोशी हमेशा ही मध्य प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे। पचमढ़ी में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन की कमान उनके हाथ में रही थी। वह लंबे समय तक मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री भी रहे। उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं शोक व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter