मिशन उत्तर प्रदेश को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर मुफ्त में मिलेगी बिजली, पुराने बिल होंगे माफ

By अनुराग गुप्ता | Sep 16, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मैं उत्तर प्रदेश के भाइयों-बहनों से निवेदन भी करने आया हूं और एक महत्वपूर्ण ऐलान भी कि आपके वोट की ताकत से दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी बिजली का बिल जीरो हो सकता है। 

महंगे बिल होंगे माफ 

इसी बीच मनीष सिसोदिया ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 38 लाख परिवार हैं जिनके घरों में योगी सरकार ने महंगे बिजली के बिल भेजे हैं और योगी सरकार उनको अपराधी मान रही है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आती है तो हम ऐसे सारे बिजली के बिल माफ करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में बोले मनीष सिसौदिया, दिल में राम और बगल में है संविधान

उन्होंने कहा कि 2015 से पहले दिल्ली के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था। दिल्ली सरकार की मेहनत से यह नज़ारा बदला है और अब लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम यह वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया के साथ उत्तर प्रदेश आप प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला