West Asia में बदल रहे समीकरण? Moscow में Putin से मिले Abbas Araghchi, बोले- हमारी पार्टनरशिप हुई गहरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में भारी उथल-पुथल के बीच रूसी नेतृत्व के साथ बातचीत करके उन्हें खुशी हुई। पश्चिमी एशिया में युद्ध के मसले को सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच वह सोमवार को रूस पहुंचे थे। यह बयान अराघची के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन आया है। पुतिन ने अपनी संप्रभुता के लिए बहादुरी और वीरता से लड़ने के लिए ईरानियों की सराहना की।

अराघची इस्लामाबाद की यात्रा के बाद रूस पहुंचे। उन्होंने इस्लामाबाद की यात्रा को अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ उनकी अच्छी बातचीत’ हुई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता का पहला दौर वांछित परिणाम लाने में विफल रहा था। ईरान के मंत्री रविवार को ओमान की संक्षिप्त यात्रा के बाद दूसरी बार इस्लामाबाद पहुंचे। ओमान में उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और ईरान-अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के राजनयिक प्रयासों पर बातचीत की।

अराघची के शनिवार को पाकिस्तान से ओमान रवाना होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने पिछले मंगलवार को ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया ताकि तेहरान को युद्ध समाप्त करने के लिए एक एकीकृत प्रस्ताव तैयार करने के लिए और समय मिल सके।

प्रमुख खबरें

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर

Tata Trusts का बड़ा कदम: Tata Sons में होगा दो कंपनियों का विलय, RBI की मंजूरी जरूरी

त्योहारी सीजन के 10 फीसदी कर्मचारियों को बनाए रखेंगे 74% नियोक्ता: Indeed Report

Tata Sons के पुनर्गठन की तैयारी, दो कंपनियों के विलय का Tata Trusts ने रखा प्रस्ताव