श्रीकांत त्यागी पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, नोएडा ऑथिरिटी ने अवैध निर्माण पर लिया बड़ा एक्शन

By निधि अविनाश | Aug 08, 2022

नोएडा में एक महिला को गाली देने और मारपीट करने के आरोप में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद रविवार को 15 लोग नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में घुस आए और पीड़िता का पता लगाने की कोशिश की। बता दें कि श्रीकांत त्यागी तीन दिनों से फरार है। पुलिस पता लगाने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। जिलाधिकारी के अनुसार श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।इस बीच नोएडा प्राधिकरण ने श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर कारवाई शुरू कर दी है।श्रीकांत के सोसायटी में बने अवैध निर्माण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने एक्शन लिया।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश के आसार

बता दें कि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। नोएडा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दबंग आरोपी को पकड़ने में जुट गए है। पुलिस ने मामले के सिलसिले में रविवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी से भी पूछताछ की। इंडिया टुडे से बात करते हुए, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को हिरासत में लिए गए लोग श्रीकांत त्यागी की पत्नी के रिश्तेदार हैं। हिरासत में लिए गए लोगों ने कहा, “आप वीडियो की जांच कर सकते हैं। हमने किसी के साथ दुर्व्यवहार या लड़ाई नहीं की।”अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएसपी) अंकिता शर्मा ने कहा, "हम एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे, मामले की जांच करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।"

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक