अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत! विदेश जाने की इजाजत मिली, जल्द निकलेंगी अबू धाबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

मुंबई। मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अबू धाबी में आईफा पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की यात्रा की अनुमति दे दी। रिया चक्रवर्ती, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले में आरोपी हैं। स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश ए. ए. जोगलेकर ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को निर्देश दिया कि चक्रवर्ती को उनका पासपोर्ट दे दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में बस विस्फोट: सैन्य सरकार और उसके विरोधियों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

विशेष अदालत ने अपने आदेश में कहा, “आवेदनकर्ता को अदालत में एक लाख रुपये नकद मुचलका जमा कराने का भी निर्देश दिया जाता है।” चक्रवर्ती के वकील निखिल मानशिंदे ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के निदेशक ने ‘ग्रीन कार्पेट’ पर चलने के लिए आमंत्रित किया है और वह एक पुरस्कार प्रदान करेंगी तथा एक कार्यक्रम की मेजबानी भी करेंगी।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन