रिवीलिंग ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं अभिनेत्री उर्फी जावेद, फैशन सेंस देखकर लोगों ने किया जमकर ट्रोल

By एकता | Mar 22, 2022

अपने अतरंगी और अजीबोगरीब आउटफिट की वजह से हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद ने आज भी इस कड़ी को जारी रखा। अभिनेत्री अक्सर अपने फैशन सेंस से लोगों के सेंस खराब कर देती हैं। आज भी अभिनेत्री मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आयी। हर बार की आज भी अभिनेत्री रिवीलिंग ड्रेस पहने हुई थी और इस ड्रेस में वह काफी बोल्ड नजर आ रही थी। अपने सेक्सी ऑउटफिट की वजह से उर्फी इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 'RRR' का अनोखे तरीके से प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची फिल्म की पूरी टीम, देखें तस्वीरें

उर्फी जावेद ने साल 2016 में शो बड़े भैया की दुल्हनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने इसके बाद मेरी दुर्गा, बेपनाह और पंच बीट सीजन 2 में भी काम किया है। उर्फी बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आयी हैं। बिग बॉस के बाद से उर्फी टेलीविज़न स्क्रीन पर नजर नहीं आयी हैं पर वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आये दिन अभिनेत्री अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे लोग पसंद भी करते है और कई लोग अभिनेत्री को जमकर ट्रोल भी करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार