राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से भाग गए आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल बग्गा

By अनुराग गुप्ता | May 28, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को लेकर 'भाग भाजपा भाग' फिल्म बनेगी। दरअसल, राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव होने वाला है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने है। 

संजय सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा को लेकर 'भाग भाजपा भाग' फिल्म बनेगी। राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर भाजपा के तमाम सूरमाओं की पोल खुद-ब-खुद खुल गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ ही भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामले में AAP नेता विजय सिंगला की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया 

पिछले दो चुनावों से राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी का दबदबा है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस सीट पर भाजपा का प्रभाव काफी ज्यादा था। लेकिन पूर्वांचलियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ भाजपा का प्रभाव भी कम हो गया। राजेंद्रनगर सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा। जबकि 26 जून का चुनाव परिणाम घोषित होंगे। यह सीट राघव चड्ढा के इस्तीफे देने के बाद खाली हुई है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक