देश में सभी वयस्कों को साल के अंत तक लग जाएगा कोविड रोधी टीका : हर्षवर्धन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि भारत इस साल के अंत तक कोविड-19 रोधी टीके की 267 करोड़ खुराक हासिल कर लेगा और वह इस स्थिति में होगा कि कम से कम देश की पूरी वयस्क आबादी को यह टीका लगा दिया जाए। आधिकारिक बयान के अनुसार टीके की 51 करोड़ खुराक जुलाई तक तथा 216 करोड़ अन्य खुराक अगस्त और दिसंबर के बीच में उपलब्ध होंगी। उन्होंने राज्यों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का पूरी तरह टीकाकरण हो क्योंकि वे संवेदनशील श्रेणी से जुड़े लोग हैं।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख क्षेत्र के निकट चीनी सैन्य अभ्यास पर नजर रखे हुए हैं भारतीय सेना: जनरल नरवणे

बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘हमने अपनी क्षमता में वृद्धि कर इसे हर रोज 25 लाख लोगों की जांच तक कर लिया है। कल, भारत ने एक दिन में ऐतिहासिक रूप से पहली बार 20 लाख से अधिक लोगों की जांच की। यह एक वैश्विक रिकॉर्ड भी है।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नगरों के आसपास स्थित क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया। कोविड रोधी टीकाकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत 18 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के साथ ही हाल में एक और उपलब्धि प्राप्त कर चुका है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि राज्य सरकारों के पास अब भी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकों का भंडार है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दोहराया कि जांच संख्या, खासकर आरटी-पीसीआर में वृद्धि की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र ऑक्सीजन की आपूर्ति तथा काले कवक रोधी दवाओं को लेकर भी राज्यों की मदद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Soman Rana ने जीता Gold, Triple Jump में Praveen Chitravel और Selva Prabhu का जलवा

आंदोलन की संस्कृतिः अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व भी आवश्यक

Samsung Solve for Tomorrow: छोटे शहरों के Innovations को बड़ा मंच, 100 टीमों का हुआ चयन

NEET Protest पर Smriti Irani का बड़ा बयान, कहा- GenZ और PM Modi के बीच नहीं है कोई दूरी