लद्दाख क्षेत्र के निकट चीनी सैन्य अभ्यास पर नजर रखे हुए हैं भारतीय सेना: जनरल नरवणे

Manoj Mukund Naravane

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना लद्दाख क्षेत्र के निकट जारी सैन्य अभ्यास समेत चीनी सेना की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और पैंगोंग झील इलाकों से बलों की वापसी शुरू होने के बाद से किसी भी पक्ष ने कोई ‘‘उल्लंघन’’ नहीं किया है।

नयी दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना लद्दाख क्षेत्र के निकट जारी सैन्य अभ्यास समेत चीनी सेना की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और पैंगोंग झील इलाकों से बलों की वापसी शुरू होने के बाद से किसी भी पक्ष ने कोई ‘‘उल्लंघन’’ नहीं किया है। जनरल नरवणे ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष अन्य क्षेत्रों में भी मसलों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: तेजी से टीकाकरण नहीं किया गया, तो तीसरी लहर के बुरे परिणाम की आशंका है: वैज्ञानिक

उन्होंने कहा कि बलों की वापसी की प्रक्रिया अब तक सौहार्दपूर्ण रही है, लेकिन भारतीय बल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए नजर रखे हुए हैं। चीनी सेना के सैन्य अभ्यासों के बारे में पूछे जाने पर जनरल नरवणे ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, ‘‘हमने प्रशिक्षण क्षेत्रों में गतिविधियां देखी हैं। यह वार्षिक अभ्यास है। वे प्रशिक्षण के लिए आए हैं।

इसे भी पढ़ें: नव विवाहित जोड़ा हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, पति की मौत पत्नी घायल

हम भी प्रशिक्षण क्षेत्रों में जाते हैं। हम उनपर लगातारनजर रखे हुए हैं। एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के निकट हमारे बल मौजूद हैं और वे हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।’’ थलसेना प्रमुख ने कहा कि सेना कोरोना वायरस वैश्विकमहामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में हर संभव मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़