अयोध्या और काशी के बाद मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद: हेमा मालिनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को उम्मीद जताई कि अयोध्या और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा और उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का हवाला दिया। हेमा मालिनी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राम जन्मभूमि और काशी के कायाकल्प के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण है।’’ इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं भाजपा सांसद ने कहा कि वह सोमवार को एक आमंत्रण पर काशी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों पर सेंसरशिप खत्म करेगा संयुक्त अरब अमीरात

उन्होंने कहा, ‘‘यह परिवर्तन (काशी विश्वनाथ का कायाकल्प और पुनर्विकास) बहुत कठिन था। यह उनकी (मोदी की) दूरदर्शिता को दर्शाता है। मथुरा में भी ऐसा ही होगा।

प्रमुख खबरें

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह