Pahalgam Attack के बाद Seema Haider को जाना होगा पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले का क्या होगा असर

By रितिका कमठान | Apr 25, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एसएएआरसी के जरिए पाकिस्तान के नागरिकों को दिया गया वीजा रद्द करने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार ने निर्देश के बाद पाकिस्तान के नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा। ये आदेश जारी हो चुके है।

बता दें कि सीमा हैदर शादीशुदा पाकिस्तान में भी थी। पाकिस्तान में उसके घर पर चार बच्चे है। वर्ष 2023 में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में आई थी। इस बीच सवाल उठा कि भारत सरकार के आदेश के बाद क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ेगा? इस सवाल का जवाब लोग ढूंढ रहे है। अब इसका जवाब सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने दिया है। 

 

पाकिस्तानी नागरिक नहीं है सीमा

सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने इस घटना के बाद बताया कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं है। सीमा ने भारत आने के बाद ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। कुछ समय पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा की बेटी का नाम भारती मीना है। बता दें कि सचिन मीना से शादी करने के बाद सीमा को भी भारतीय नागरिकता पति के कारण मिली है। ऐसे में सीमा पर केंद्र सरकार का निर्देश लागू नहीं होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का आदेश सिर्फ उन लोगों पर लागू होगा जो वर्तमान में भी पाकिस्तान के नागरिक है। सीमा हैदर भारत में रह रही हैं और भारत की नागरिक है। शादी के बाद महिला की नागरिकता उसके पति की नागरिकता से तय होती है। बता दें कि वर्तमान में सीमा जमानत पर बाहर हैं और जेवर कोर्ट द्वारा तय की गई शर्तों का पालन भी कर रही है। वो अपने घर से बाहर भी नहीं निकलती है जो कि कोर्ट की शर्त का ही हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!