राम चरण के बाद वरुण तेज भी हुए कोरोना से संक्रमित, साउथ सुपरस्टार्स ने साथ में की थी पार्टी

By रेनू तिवारी | Dec 29, 2020

अनलॉक में जब से फिल्मों की शूटिंग की इजाजत दी गयी है तब से लगातार फिल्मी सितारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। अब तेलुगु अभिनेता वरुण तेज ने कोरोनवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।  वरुण तेज ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखा रहे हैं। इस कारण उन्होंने हैदराबाद में घर पर खुद को आइसोलेट कर दिया है। इससे पहले आज (29 दिसंबर), राम चरण ने कोरोनवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। क्रिसमस की शाम को  वरुण, चरण, अल्लू अर्जुन, निहारिका और मेगा परिवार के कई सदस्यों ने घर पर साथ में पार्टी की थी।

राम चरण के बाद, वरुण तेज ने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ खबर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। जबकि चरण ने खुद को क्वारनटाइन किया हुआ  है, वरुण ने लिखा कि उसके हल्के लक्षण हैं। डॉक्टरों ने उसे घर पर आइसोलेशन करने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई लौटकर कंगना रनौत ने लिया सिद्धीविनायक का आशीर्वाद! मुंबा देवी के भी किए दर्शन

उनकी पोस्ट में लिखा है, "आज से पहले, मैंने हल्के लक्षणों के साथ COVID 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। मैं वर्तमान समय के आधार पर आवश्यक सावधानियों के साथ  घर पर मौजूद हूं। मैं जल्द ही वापस आऊंगा। आपके सभी प्यार के लिए धन्यवाद।"

यहाँ पोस्ट है:

प्रमुख खबरें

TCS के Q1 Results से पहले शेयर धड़ाम, निवेशकों की नजर AI और Demand पर टिकी

FIFA World Cup: Morocco के खिलाफ France को Sunil Chhetri का पूरा सपोर्ट

QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!