मुंबई लौटकर कंगना रनौत ने लिया सिद्धीविनायक का आशीर्वाद! मुंबा देवी के भी किए दर्शन
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के ट्रेडिसनल लुक में कई सारी तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मुझे अपने प्रिय शहर के लिए खड़े होने के लिए जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई रविवार को अपने हॉम टाउन मनाली से मुंबई वापस आ गयी है। मुंबई में वह अब अपनी आने वाली फिल्मों पर काम करेंगी। एक्ट्रेस की कई फिल्में लॉकडाउन के कारण रुकी हुई थी। मुंबई वापस लौट कर कंगना रनौत ने काम शुरू करने से पहले मां मुंबा देवी और सिद्धीविनायक मंदिर के दर्शन किए।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के ट्रेडिसनल लुक में कई सारी तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मुझे अपने प्रिय शहर के लिए खड़े होने के लिए जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गयी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, मुझे लगता है कि मैं इस जगह सुरक्षित, प्यार भरा महसूस कर रही हूं। जय हिंद जय महाराष्ट्र।
इसे भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह ने शुरू किया 'सर्कस', शेयर की हवा में छलांग लगाते हुए तस्वीर
कंगना रनौत ने इस दौरान मराठी पारंपरिक पहनावा पहना हुआ था। अभिनेत्री ने एक खूबसूरत दिखने वाली लाल और हरे रंग की साड़ी को अपने आउटिंग के लिए चुना। क्वीन अभिनेत्री ने अपने नाक में मुंबई की मशहूर नोजरिंग भी पहनी हुई थी। लॉकडाउन के दौरान कंगना रनौत अपने परिवार के साथ मनाली में ठहरी थीं। वह इस सप्ताह मुंबई लौटीं और अपनी बहन रंगोली चंदेल और उनके बेटे पृथ्वीराज के साथ हवाई अड्डे पर दिखाई दी।
इसे भी पढ़ें: चपरासी का काम करके पूरी की पढ़ाई और फिर रामानंद सागर ने बनायी ऐतिहासिक 'रामायण'
कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग को पूरा करने की घोषणा की, जो राजनेता जयललिता पर एक बायोपिक है। निर्माता 2021 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी करने के बाद, कंगना रनौत ने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित, कंगना इस फिल्म में एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी, जिसके लिए उन्होंने मनाली में रहने के दौरान प्रेक्टिस शुरू कर दी थी। इन दो फिल्मों के अलावा, कंगना के पास एक्शन एंटरटेनर 'धाकड़' भी है।